पिताजी

पिताजी
स्‍व. डॉ. दिनेश चन्‍द्र वाचस्‍पति

शुक्रवार, 5 नवम्बर 2010

श्री खुशदीप सहगल के पिताजी का देहावसान

दुख से दुखी पर सबको खुश देखने का जज्‍बा

साथियों,

हम सबके प्‍यारे, स्‍नेहीजन श्री खुशदीप सहगल के 82 वर्षीय पिताजी का मेरठ के एक अस्‍पताल के आई सी यू में 5 नवम्‍बर 2010 की प्रात: बीमारी से निधन हो गया है। शोक-संतप्‍त परिवार के प्रति नुक्‍कड़ अपनी संवेदना व्‍यक्‍त करता है और परमपिता परमात्‍मा से दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। 

यह दुखद सूचना 5 नवम्‍बर 2010 की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर स्‍वयं खुशदीप भाई ने मुझे देते हुए कहा था कि इसे 6 नवम्‍बर 2010 को प्रसारित करें ताकि दीपावली के दिन खुशियों में खलल न पड़े। सबकी खुशियों का ख्‍याल रखने वाले खुशदीप और उनका परिवार इस विपदा से अकेले ही जूझते रहे। 

4 नवम्‍बर 2010 को जब मैंने उन्‍हें फोन किया था, उस समय  वे मेरठ जा रहे थे। मेरठ पहुंचने के बाद उनका फोन आया था। जिसमें उन्‍होंने अपने पिताजी की अस्‍वस्‍थता से भी अवगत कराया था।

खुशदीप के ब्‍लॉग देशनामा के पाठक,  खुशियों के दीप जलाने वाले हिन्‍दी ब्‍लॉग जगत के इस सेनानी की खुशियों से महकती पोस्‍टों और उनके किरदार मक्‍खन-ढक्‍कन के जरिए प्रफुल्लित होते रहे हैं। 

खुशदीप भाई के इस जीवट को मैं नमन करता हूं। 


सादर/सस्‍नेह

37 टिप्पणियाँ:

ali 6 नवम्बर 2010 12:13 am  

अफ़सोस ! हमें उनके दुःख में साझी मानिए !

honesty project democracy 6 नवम्बर 2010 12:17 am  

बेहद दुखद खबर...खुशदीप जी के परिवार के इस दुःख की घरी में हम सब उनके साथ हैं.......भगवान उनके पिता की आत्मा को शांति दें....

एस.एम.मासूम 6 नवम्बर 2010 12:27 am  

एक दुखद सूचना. खुशदीप जी, हमें अपने दुःख मैं साझी जानिए. पिता के जाने का दुःख बहुत तकलीफ देता है लेकिन इंसान को सब्र करना होता है.

शिवम् मिश्रा 6 नवम्बर 2010 12:29 am  

खुशदीप भाई ...आपने अपना नहीं माना !

ललित शर्मा 6 नवम्बर 2010 12:30 am  

बहुत ही दुखद समाचार, ईश्वर मृ्तात्मा को अपनी शरण में लेकर शांति प्रदान करें। इस दारुण दु:ख की घड़ी में परि्वार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पिताजी को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि

beena 6 नवम्बर 2010 12:37 am  

पिता का जाना बहुत ही दुखद अहसास है। ईश्वर पिताजी की आत्मा को शांति प्रदान करे और आपको दुख सहकने की शक्ति दें।अपूरणीय क्षति

संगीता पुरी 6 नवम्बर 2010 12:40 am  

बहुत ही तकलीफदेह समाचार है .. ईश्वर पिताजी की आत्मा को शांति प्रदान करे .. और शोकसंतप्‍त परिवार को सहनशक्ति .. हमारी विनम्र श्रद्धांजलि !!

राजीव तनेजा 6 नवम्बर 2010 1:37 am  

दुखद...
ईश्वर खुशदीप जी के पिताजी की दिवंगत आत्मा को शान्ति बक्शे और खुशदीप जी को इस दुःख को सहने के शक्ति दे

Udan Tashtari 6 नवम्बर 2010 3:35 am  

अत्यन्त दुखद समाचार.

परमपिता परमात्‍मा से दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं ईश्वर खुशदीप भाई एवं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे,

Udan Tashtari 6 नवम्बर 2010 3:39 am  

पिता जी को विनम्र श्रद्धांजलि.

डॉ टी एस दराल 6 नवम्बर 2010 7:12 am  

अत्यंत दुखद समाचार ।
इश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे । इस दुःख की घडी में हम उनके साथ हैं ।

डॉ टी एस दराल 6 नवम्बर 2010 7:13 am  

कल उनकी कोई पोस्ट न पाकर एक अनजानी सी शंका हुई थी ।

Ratan Singh Shekhawat 6 नवम्बर 2010 7:56 am  

अफ़सोस जनक व दुखद !
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देकर चिर शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे
|

Tarkeshwar Giri 6 नवम्बर 2010 9:00 am  

Baut hi dukha samachar, Bhagwan unki atama ko Shanti Pradan Karee....

रचना 6 नवम्बर 2010 9:02 am  

ishawaar sae prarthna haen ki wo diwangat aatma ko shanti dae aur khushdeep aur unkae parivaar ko shaki dae

aap sae aagrah haen ki hamaree samvaednaaye untak pahuchaye

अनूप शुक्ल 6 नवम्बर 2010 9:09 am  

दुखद! अफ़सोसजनक!
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के दुआ करते हुये शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनायें!

निर्मला कपिला 6 नवम्बर 2010 9:40 am  

बहुत दुखद समाचार है।
परमपिता परमात्‍मा से दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ\ भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का बल दे।

विनोद कुमार पांडेय 6 नवम्बर 2010 9:44 am  

बहुत दुखद समाचार.. सादर श्रद्दांजलि...

जी.के. अवधिया 6 नवम्बर 2010 9:44 am  

अत्यन्त दुःखद समाचार है। ईश्वर मृतात्मा को शान्ति तथा उनके परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करे!

dhiru singh {धीरू सिंह} 6 नवम्बर 2010 10:04 am  

ईश्वर खुश्दीप जी के पिता जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे .

प्रवीण त्रिवेदी ╬ PRAVEEN TRIVEDI 6 नवम्बर 2010 10:21 am  

अफसोसजनक ! पिता का जाना कष्टदायी होगा ही ...पर ऐसे समय में भी खुशदीप भाई की जीवटता को सलाम !

विवेक शर्मा 6 नवम्बर 2010 10:22 am  

इश्वर खुश्दीपजी के पिताजी की आत्मा को शांति प्रदान करे |

सुभाष नीरव 6 नवम्बर 2010 10:47 am  

एक बेहद दुखद खबर ! पिता का जाना और वह भी त्यौहार के दिन ! ईश्वर शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि !

Archana 6 नवम्बर 2010 11:30 am  

सादर श्रद्दांजलि...

संगीता स्वरुप ( गीत ) 6 नवम्बर 2010 11:42 am  

ईश्वर से प्रार्थना है कि जाने वाले कि आत्मा को शांति और परिवार को इस घडी सहनशक्ति प्रदान करे ...विनम्र श्रृद्धांजलि

वन्दना 6 नवम्बर 2010 11:47 am  

बेहद दुखद समाचार………………ईश्वर खुशदीप जी के पिता जी की आत्मा को शांति प्रदान करे और उन्हें इस दुखद घडी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे…………………मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

फ़िरदौस ख़ान 6 नवम्बर 2010 11:52 am  

बेहद दुखद... ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे... दिवंगत आत्मा को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि...

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) 6 नवम्बर 2010 12:29 pm  

दुःख की इस घड़ी में हम खुशदीप जी के साथ हैं!
--
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और आपको इस वज्र दुःख को सहन करने की शक्ति दें! हम भी आपके दुःख में सहभागी हैं।

सलीम ख़ान 6 नवम्बर 2010 2:04 pm  

खुशदीप सहगल जी को ईश्वर सब्र करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए. मैं उनके इस दुख में बराबर का शरीक हूँ. ईश्वर के हांथों में ही ज़िन्दगी और मौत है. हमें उसी ने बनाया है और एक न एक दिन हमें उसी की तरफ़ लौट के जाना है.

महेन्द्र मिश्र 6 नवम्बर 2010 2:52 pm  

दुखद समाचार दिया है . ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ....

पं.डी.के.शर्मा"वत्स" 6 नवम्बर 2010 4:31 pm  

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे!

anitakumar 6 नवम्बर 2010 7:42 pm  

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति बक्शे और खुशदीप जी को इस दुःख को सहने की शक्ति दे

ZEAL 6 नवम्बर 2010 10:22 pm  

.

दुखद समाचार--ईश्वर पिताजी की आत्मा को शांति प्रदान करे !

.

वाणी गीत 6 नवम्बर 2010 10:34 pm  

विनम्र श्रद्धांजलि ...

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे...

शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' 7 नवम्बर 2010 11:49 am  

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे.

सुरेश यादव 9 नवम्बर 2010 9:31 pm  

खुशदीप सहगल के पिता जी के पञ्च तत्व में विलीन होने का दुखद समाचार विलम्ब से मिलपाया ,गहरा दुःख हुआ |विनम्र श्रद्धांजलि |

DABBU MISHRA 12 नवम्बर 2010 11:44 am  

अश्रुपूरित श्रद्धांजली....
शब्द नही पिता के लिये कुछ कह सकूं, अब जानता हूँ उनकी अनुभवी आँखो को और मुझे बचाने की कोशिश में जमाने से भिडने की ताकत को ... आज जब स्वयं पिता हूँ किंतु बेटा का फर्ज निभाना चाहता हूँ .. पिता को पास ना पाकर अकेला तन्हा सा हो जाता हूँ ।

पोस्ट को पढ़ने के लिये नीचे कृपया लिंक पर क्लिक करें -

About This Blog

  © Blogger template 'Grease' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP