पिताजी

पिताजी
स्‍व. डॉ. दिनेश चन्‍द्र वाचस्‍पति

बृहस्पतिवार, 14 अप्रैल 2011

अजय कुमार झा को पितृ शोक : नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि

अपने बांयें हाथ में पुस्‍तकें थामे अजय कुमार झा
पिताजी 
अभी-अभी मैनपुरी से भाई शिवम् मिश्रा जी के फोन से यह दुखद जानकारी मिली है कि हमारे बेहद सक्रिय हिन्‍दी ब्‍लॉगर भाई और नुक्‍कड़डॉटकॉम के बेहद सक्रिय साथी श्री अजय कुमार झाजी के पिताजी का देहावसान जयपुर में हो गया है। मैंने तुरंत अजय भाई से फोन पर बात करने की कोशिश की है परंतु वे बात नहीं कर पा रहे हैं। वे जयपुर के लिए निकल पड़े हैं, फोन पर ट्रैफिक का शोर भी सुनाई दे रहा था। मैंने तो गलती कर दी है परंतु आप यह गलती न कीजिएगा। वे जब दिल्‍ली वापिस पहुंचेंगे, तब उनसे मिल लेंगे। उन्‍हें इस दुखद मौके पर फोन करके डिस्‍टर्ब न ही किया जाए तो अच्‍छा है।
नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
इस संबंध में जिंदगी के मेले पर लगाई गई सूचना का लिंक यहांपर है। और प्रकाशित सूचना नीचे हूबहू नीचे दी जा रही है :


गहन शोक संतप्त मन से यह जानकारी दे रहा हूँ कि आज, 13 अप्रैल को कुछ देर पहले ही कुछ भी..कभी भी, आज का मुद्दा वाले अजय कुमार झा के पिता जी का देहावसान हो गया है। वे अपने छोटे पुत्र के साथ जयपुर में रह रहे थे।

अजय झा जी के पिताश्री को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना।

सभी शुभचिंतक हिन्दी चिट्ठाकार इस दुखः की घड़ी में अजय जी के साथ हैं।



श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

पोस्ट को पढ़ने के लिये नीचे कृपया लिंक पर क्लिक करें -

About This Blog

  © Blogger template 'Grease' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP