पिताजी

पिताजी
स्‍व. डॉ. दिनेश चन्‍द्र वाचस्‍पति

सोमवार, 30 जनवरी 2012

खुशियों को गिलहरी बनी रहने दें

गिलहरी के साथ यह कौन गिलहरा है ?
बंदर बन रहा था सिकंदर

चुनाव में हो गया अंदर

भालू आया, छुट्टी पर भेजा गया
...
अब आई है गिलहरी

नहीं होती है हरी
पर

आंखों को लगती है रसभरी

क्‍योंकि होती है ब्राउन

नहीं पहनती गाऊन

उछलती है कूदती है

पेड़ से जमीन

जमीन से पगडंडी

पगडंडी से फिर पेड़़

फिर देखकर आपको

झट से चढ़ जाती है
पेड़ की किसी शाख से

किसी शाख, पत्‍ते पर

दौड़ती नजर आती है

गिलहरी की सच्‍चाई है

खुशी उसमें समाई है

दुख की तनिक नहीं

रोशनाई दी दिखाई है

इसलिए सबके मन को

भीतर तक भाई है

वैसे वह बहन होती है

गिलहरी होती है

नहीं होता है गिलहरा

सुन रहे हैं न, ककहरा

देखते ही मन से बन जाती है

मन में खुशियों की रसभरी

हम सबकी प्‍यारी गिलहरी।

4 टिप्पणियाँ:

ASHOK BIRLA 30 जनवरी 2012 10:20 am  

ha ha ha so nice sir ..really awesm "khusiyo ki gilahari"

अविनाश वाचस्पति 30 जनवरी 2012 2:19 pm  

सोना (नींद) तो मुझे भी अच्छा नहीं लगता इसलिए ध्यान लगाता हूँ अशोकजी

Patali-The-Village 30 जनवरी 2012 2:28 pm  

बहुत सुन्दर सार्थक रचना। धन्यवाद।

JHAROKHA 2 फरवरी 2012 9:30 pm  

bahut hi majedaar hone ke saath hi gilhari ke guno se bhar puur aapki post bahut bahut achhi lagi ,sir.(nanhi si pyaari gilahari ko dekh kar kisko khushi nahi hoti)
poonam

पोस्ट को पढ़ने के लिये नीचे कृपया लिंक पर क्लिक करें -

About This Blog

  © Blogger template 'Grease' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP